Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेलवे ने कर दिखाया कमाल! ट्रेन की छत पर लगाए सोलर पैनल, हर साल बनेगी 13,400 यूनिट बिजली

short by Rishi Raj / on Saturday, 25 July, 2026
उत्तर मध्य रेलवे ने सोलर-असिस्टेड पैसेंजर कोच तैयार किया है, जिसकी छत पर 6.93 किलोवाट क्षमता के 21 सोलर पैनल लगाए गए हैं। इनसे हर साल करीब 13,400 यूनिट बिजली बनेगी, जिसका इस्तेमाल कोच की लाइट, पंखे और अन्य उपकरण चलाने में होगा। रेलवे के मुताबिक, इससे एक कोच पर सालाना करीब ₹2.80 लाख की बिजली लागत बचेगी।