तेज़ हवाओं से जम्मू-कश्मीर की डल झील में लोगों से भरी नाव पलटी, वीडियो आया सामने
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को तेज़ हवाओं के कारण डल झील में एक शिकारा (नाव) पलट गई जिसमें सवार 4 पर्यटक झील में गिर गए। हालांकि, स्थानीय नाविकों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर सभी पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया। घटना का वीडियो सामने आया है। अधिकारियों के मुताबिक, तेज़ हवा के कारण उठे तूफान में नाव में फंस गई थी।
read more at ABP न्यूज़


