तुमने डैडा और मेरे बीच का प्यार गहरा किया है: बेटे के दूसरे जन्मदिन पर सोनम कपूर
ऐक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु के दूसरे जन्मदिन पर मंगलवार को इंस्टाग्राम पर उसका एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "तुमने अपने डैडा और मेरे बीच प्यार को इस तरह से गहरा किया है जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी।" उन्होंने लिखा, "तुम्हारी मां होना मेरे लिए अब तक का सबसे बेस्ट गिफ्ट है।"
read more at इंडिया टीवी


