Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उस वक्त हम युवा और बेवकूफ थे: मल्लिका शेरावत संग झगड़े को लेकर इमरान हाशमी

short by रघुवर झा / on Saturday, 6 July, 2024
अभिनेता इमरान हाशमी ने करीब 20 साल पहले अभिनेत्री मल्लिका शेरावत संग हुए झगड़े को लेकर एक इंटरव्यू में कहा है, "उस वक्त हम युवा और बेवकूफ थे।" उन्होंने कहा, "आप ज़िंदगी में एक ऐसे दौर से गुज़रते हैं...जब आपको जल्द गुस्सा आ जाता है। कुछ ओछी बातें उन्होंने कहीं और कुछ मैंने लेकिन वो सब बीत चुका है।"