अमेरिका की सुरक्षा के लिए वास्तविक खतरा हैं डॉनल्ड ट्रंप: राष्ट्रपति जो बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा है कि अगर पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से चुनाव हार जाते हैं तो सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण होने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने ट्रंप को 'अमेरिकी सुरक्षा के लिए वास्तविक खतरा' बताते हुए कहा, "ट्रंप ने कहा था कि अगर वह हार गए तो खून-खराबा होगा।"


