पाकिस्तान में नहीं थम रहा बारिश का कहर, बीते 24 घंटे में गई 17 लोगों की जान
पाकिस्तान में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है और सबसे अधिक उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत प्रभावित हुआ है। खैबर पख्तूनख्वा के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश और आंधी के कारण 3 बच्चों समेत कम-से-कम 17 लोगों की मौत हुई है व अन्य 50 लोग घायल हुए हैं।
read more at इंडिया टीवी


