आईडीबीआई बैंक में निकली एग्ज़ीक्यूटिव के 1000 पदों पर भर्ती
आईडीबीआई बैंक ने एग्ज़ीक्यूटिव (सेल्स ऐंड ऑपरेशन) के 1,000 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 नवंबर तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय से स्नातक डिग्रीधारी होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थी को पहले साल ₹29,000/माह और दूसरे साल ₹31,000/माह सैलरी दी जाएगी।
read more at ABP न्यूज़


