उत्तराखंड में नानी के घर आए 6 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, जंगल में मिला शव
कोटद्वार (उत्तराखंड) में रक्षाबंधन के मौके पर सोमवार को मां के साथ नानी के घर आए एक 6-वर्षीय बच्चे को आंगन से तेंदुआ उठाकर ले गया। खोजबीन करने के बाद देर रात जंगल से बच्चे का शव बरामद हुआ। प्रभागीय वन अधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए 15 लोगों की टीम तैनात की गई है।
read more at इंडिया टीवी


