ओडिशा में 10 वर्षों में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 118 माओवादी मारे गए: सीएम
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को विधानसभा में बताया है कि पिछले 10 वर्षों में राज्य में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 118 माओवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में कुल 315 माओवादी और माओवादी गतिविधियों में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल मुख्यमंत्री, 238 माओवादियों और मिलिशियाओं ने आत्मसमर्पण किया है।
read more at भाषा


