जबसे जॉइन किया तबसे वह मेरा अपमान कर रहे: पुणे कलेक्टर को लेकर सरकार से पूजा खेडकर
पूर्व ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खेडकर ने जुलाई में महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन गद्रे को एक पत्र लिखकर बताया था कि पुणे के कलेक्टर सुहास दिवसे द्वारा उनके खिलाफ की गई शिकायत के कारण वह मानसिक रूप से आहत हुईं। उन्होंने कहा था, "कारण नहीं पता लेकिन जिस दिन से मैंने जॉइन किया...कलेक्टर मुझे अपमानित कर रहे हैं।"


