Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अकाल के समय 'काम के बदले अनाज' योजना चलाकर आसफुद्दौला ने बनवाया था लखनऊ का रूमी दरवाज़ा

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 24 February, 2025
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के चौथे नवाब आसफुद्दौला ने 1784 में रूमी दरवाज़ा का निर्माण शुरू करवाया था। उस समय लखनऊ में भयंकर अकाल पड़ा था और लोग भीख मांगने को मजबूर हो गए थे। ऐसे में नवाब ने 'काम के बदले अनाज' योजना चलाकर भवनों के निर्माण की योजना बनाई और रूमी दरवाज़ा के निर्माण में 22,000 मज़दूर लगे थे।