मैं प्रेस से बात करने से डरता नहींः 'साइलेंट PM' पर 2018 के कार्यक्रम में डॉ. मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने उन्हें 'साइलेंट पीएम' कहे जाने पर 2018 में अपनी किताब 'चेंजिंग इंडिया' के लॉन्च कार्यक्रम में कहा था, "लोग कहते हैं, मैं साइलेंट पीएम था। मैं कहना चाहूंगा कि मैं ऐसा प्रधानमंत्री नहीं था जो प्रेस से बात करने से डरता था।" उन्होंने आगे कहा था, "मैं नियमित रूप से प्रेस से मिलता था।"
read more at Hindustan Times


