Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में पेड़ से लटका मिला अग्निवीर जवान का शव, 2 दिन पहले फायरिंग रेंज से हुआ था लापता

short by अपर्णा / on Sunday, 26 January 2025
राजस्थान के सीकर में एक अग्निवीर जवान का शव शनिवार को उसके घर के पास एक पेड़ से लटका मिला। जवान 2 दिन पहले बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान अचानक लापता हो गया था। थाना अधिकारी ने बताया कि जवान संदीप सैनी करीब 9 महीने पहले ही अग्निवीर योजना से सेना में भर्ती हुए थे।