यूपी में कब्र से शव का सिर काटकर ले जाने वाले 2 तांत्रिक हुए गिरफ्तार
बिजनौर (यूपी) में पुलिस ने कब्रिस्तान में दफनाए गए शव का सिर काटकर ले जाने वाले 2 तांत्रिकों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी ने बताया कि घटना को लेकर हुए हंगामे के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए उसने मुंबई जाकर सिर समुद्र में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से फावड़ा और आरी बरामद की है।
read more at भाषा


