सरकार ने गैर-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध हटाया
सरकार ने शुक्रवार को गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया। पिछले साल जुलाई में चावल की घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए प्रतिबंध लगाया गया था। सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 'उसना' चावल पर निर्यात शुल्क भी 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है।
read more at भाषा


