अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की उठी मांग, BJP सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
चांदनी चौक (दिल्ली) से बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का आग्रह किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम 'महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन' रखने को लेकर रेल मंत्री को पत्र लिखा था।
read more at News18 हिंदी


