Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

करवाचौथ पर हिमाचल प्रदेश में रहेगी छुट्टी, CM ने की घोषणा

short by Anuj / on Wednesday, 28 October, 2026
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करवाचौथ के अवसर पर 29 अक्टूबर को सरकारी अवकाश की घोषणा की है। प्रदेश में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी इस दिन अब अवकाश रहेगा। यह छुट्टी राज्यभर के सभी बोर्ड्स, विभाग, निगमों, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, "त्योहार पर एक दिन की छुट्टी होनी चाहिए।"