उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर लगाई गई अस्थाई रोक
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी गई है। भारी बारिश के चलते केदारनाथ जाने वाला राजमार्ग सोनप्रयाग व गौरीकुंड के बीच पहाड़ों से पत्थर गिरने से बाधित हो गया है और केदारघाटी से आने वाली मन्दाकिनी नदी उफान पर है। श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की गई है।
read more at ABP न्यूज़


