विरोध प्रदर्शन में ढाका यूनिवर्सिटी के छात्रों ने 'तेरी आख्या का यो...' पर किया डांस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जहां बांग्लादेश की ढाका यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र सपना चौधरी के 'तेरी आख्या का यो काजल' पर नाचते नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, कुलपति द्वारा हॉस्टल के आस-पास कथित ध्वनि-प्रदूषण की शिकायतों को गंभीरता से न लिए जाने के बाद छात्रों ने ऐसा प्रदर्शन किया।
read more at Hindustan Times


