रूस में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप
रूस के सुदूर पूर्वी कामचटका क्षेत्र में एक भीषण भूकंप आया है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई है और इसका केंद्र ज़मीन के 10 किलोमीटर अंदर था। कामचटका क्षेत्र में पिछले दो महीनों में कई भूकंप आए हैं जिनमें 8.8 और 7.4 तीव्रता के दो भूकंप शामिल हैं।
read more at Reuters


