Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑटोग्राफ के लिए बैग में पेन खोजता रहा नन्हा फैन, इंतज़ार करते दिखे ईशान किशन

short by Priyanka Verma / on Saturday, 2 May, 2026
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें मुंबई में सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज़ ईशान किशन से ऑटोग्राफ लेने के लिए एक बच्चा अपने बैग में पेन खोजता दिख रहा है। वहीं, ईशान भी संयम बरतते हुए बच्चे के पास खड़े होकर इंतज़ार करते दिखे। ईशान ने पेन मिलने पर बच्चे की टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया।