व्यापारी से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप में TMC नेता सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के बिधाननगर के पूर्व मेयर और टीएमसी नेता सब्यसाची दत्ता को रंगदारी के एक मामले में सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक स्थानीय व्यापारी ने आरोप लगाया है कि दत्ता ने 2018 में उनसे ₹1.05 करोड़ नकद वसूले थे। वहीं, उन पर मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
read more at News18 हिंदी


