'शार्क टैंक' में मैं जितनी सख्त दिखती हूं, उसकी आधी भी नहीं हूं: एडलवाइस की सीईओ
एडलवाइस म्यूचुअल फंड की सीईओ राधिका गुप्ता ने कहा है कि वह 'शार्क टैंक इंडिया सीज़न 3' में जितनी सख्त दिखती हैं, उसकी आधी भी नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मेरा पेशा फाइनेंस है और यह पुरुषों के वर्चस्व वाला क्षेत्र है लेकिन मूल रूप से मैं बहुत भावुक हूं।" उन्होंने कहा, "मैं एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आती हूं।"


