यूएस में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.20 लाख H-1B वीज़ा आवेदन हुए चयनित; आई 27% की गिरावट
अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए करीब 1.20 लाख H-1B वीज़ा आवेदनों का चयन किया है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में 27% कम है। इस बार कुल 3.58 लाख आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 3.43 लाख योग्य माने गए। वहीं, लॉटरी सिस्टम के ज़रिए लगभग 35% योग्य आवेदनों का चयन किया गया।
read more at Hindustan Times


