राजस्थान सरकार ने दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को बोनस देने का किया एलान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली पर तदर्थ बोनस देने का एलान किया है जिससे लगभग 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम ₹6,774 बोनस मिलेगा जिसमें से 75% राशि नकद तथा 25% राशि कर्मचारी के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। इससे राज्य सरकार पर ₹500 करोड़ का वित्तीय भार आएगा।
read more at News18 हिंदी


