Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगले साल 28 जनवरी से उत्तराखंड में होंगे राष्ट्रीय खेल: IOA अध्यक्ष पीटी उषा

short by सुनील गुप्ता / on Wednesday, 9 October, 2024
38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में आयोजित किए जाएंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा, "हम राष्ट्रीय खेलों का उत्तराखंड में आयोजन करने को लेकर उत्साहित हैं।" बकौल उषा, ये खेल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देता है ताकि वे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाब हो सकें।
read more at R. भारत