Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में पुलिस के काफिले पर हुआ हमला, 10 अधिकारियों की हुई मौत

short by रघुवर झा / on Saturday, 26 October, 2024
ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को पुलिस के काफिले पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया जिसमें कम से कम 10 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'IRNA' ने इसकी पुष्टि की है। ईरान के आंतरिक मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
read more at भाषा