यूपी में बदला मौसम, कई ज़िलों में बारिश व आंधी तूफान का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के 19 ज़िलों में बुधवार के लिए हल्की बारिश व आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें शामली, बागपत, गाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा आदि ज़िले शामिल हैं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3°C गिरावट दर्ज हो सकती है।
read more at ABP न्यूज़


