Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमिताभ बच्चन ऐंड फैमिली की नेटवर्थ में आया 145% का उछाल, वे कितने करोड़ के हैं मालिक?

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 24 September, 2026
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2026 के मुताबिक, अभिनेता अमिताभ बच्चन व उनके परिवार की नेटवर्थ करीब ₹4,000 करोड़ हो गई है। पिछले साल उनकी नेटवर्थ ₹1,630 करोड़ थी जिसका मतलब है कि उनकी संपत्ति 145% बढ़ी है। अमिताभ मुख्यत: फिल्मों, टीवी, विज्ञापनों और निवेश के ज़रिए कमाई करते रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग कंपनियों और नए बिज़नेस में निवेश किया है।