पेरिस ओलंपिक्स के लिए 4 देशों ने भेजे केवल 1-1 ऐथलीट
लिक्स्टेनस्टाइन, सोमालिया, नाउरु और बीलिज़ जैसे देशों ने पेरिस ओलंपिक-2024 के लिए केवल 1-1 ऐथलीट भेजे हैं। बीलिज़ के शॉन गिल और नाउरु के विंज़र पुरुषों की 100 मीटर रेस में हिस्सा लेंगे जबकि लिक्स्टेनस्टाइन के रोमानो पंटनर पुरुषों के क्रॉस-कंट्री साइकलिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं, सोमालिया के अली इदाउ हसन पुरुषों की 800 मीटर रेस में शामिल होंगे।
read more at Olympics


