शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
बदरीनाथ (उत्तराखंड) धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बदरीनाथ धाम में इस साल की आखिरी पूजा में शामिल होने के लिए करीब 10,000 श्रद्धालु मौजूद थे और मंदिर परिसर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया। इस साल अब तक 14.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।
read more at ABP न्यूज़


