एमपी के मंदसौर में दिखा दुर्लभ प्रजाति का स्याहगोश, तस्वीर आई सामने
मंदसौर (एमपी) के गांधी सागर अभ्यारण्य में दुर्लभ प्रजाति का स्याहगोश (कैराकल) देखा गया है। करीब 20 वर्षों में राज्य में इस प्रजाति का यह पहला जानवर दिखा है। एक अधिकारी ने बताया कि कैराकल की उपस्थिति दर्शाती है कि गांधी सागर क्षेत्र के शुष्क और अर्द्ध-शुष्क पारिस्थितिकीय तंत्र अब भी इस दुर्लभ जानवर के आश्रय के लिए संतुलित हैं।
read more at इंडिया टीवी


