NEET मामले में प्रदर्शन कर रहीं कांग्रेस सांसद फूलो देवी को संसद में आया चक्कर
कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम शुक्रवार को संसद में प्रदर्शन करने के दौरान चक्कर खाकर गिर गईं जिसके बाद उन्हें दिल्ली के आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। दरअसल, फूलो देवी एनईईटी मामले को लेकर संसद में प्रदर्शन कर रही थीं। गौरतलब है, विपक्षी सांसद एनईईटी में धांधली को लेकर संसद में चर्चा करने की मांग कर रहे हैं।
read more at X


