देश में 994 वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्ज़ा है: सरकार
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा को लिखित जवाब में बताया है कि देशभर में कुल 994 वक्फ संपत्तियों का मालिकाना हक बदला गया है या उन पर अतिक्रमण कर लिया गया है। बकौल मंत्री, इनमें से तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 734 संपत्तियां हैं। देश में वक्फ अधिनियम के तहत 8,72,352 अचल और 16,713 चल वक्फ संपत्तियां रजिस्टर्ड हैं।
read more at जनसत्ता


