रूस-यूक्रेन जंग को लेकर पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के बीच हुई बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बातचीत की है। प्रधानमंत्री मोदी ने 'X' पर लिखा, "प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने और यूक्रेन में संघर्ष को जल्द-से-जल्द समाप्त करने में साझा रुचि दिखाई।" पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से भी बातचीत की थी।
read more at इंडिया टीवी


