रोज़ाना सोने से पहले 5 मिनट का स्ट्रेचिंग रूटीन अपनाने से शरीर पर क्या पड़ता है असर?
डॉ. वज्जला श्रावणी के अनुसार, रोज़ाना सोने से पहले 5 मिनट का एक छोटा सा स्ट्रेचिंग रूटीन शरीर और दिमाग पर अद्भुत प्रभाव डाल सकता है जिससे रात में सुकून भरी नींद आती है। उन्होंने कहा, "हल्की स्ट्रेचिंग से मांसपेशियों के तंतुओं में खिंचाव आता है...तनाव कम होता है और शारीरिक आराम का एहसास होता है।"


