Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है पैसे ठगने का नया तरीका 'क्यूआर स्क्रैच कार्ड'?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 2 January, 2025
कई बार एमेज़ॉन, फ्लिकार्ट या दूसरी कंपनियों के डिलीवरी बॉय के नाम पर ग्राहकों को आईफोन या कैश प्राइज़ का लालच देकर एक क्यूआर कोड स्कैन करने को कहा जाता है। इसे स्कैन करने से यूज़र्स का डेटा, बैंक डिटेल्स और अन्य जानकारियां स्कैमर के पास चली जाती हैं। इससे बचने के लिए हमेशा सोर्स देखकर क्यूआर कोड स्कैन करें।