Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान कर रहा था ट्रंप की हत्या की साज़िश, बढ़ाई गई उनकी सुरक्षा: अधिकारी

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 17 July, 2024
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश से कुछ हफ्ते पहले खुफिया जानकारी मिली थी जिसके मुताबिक ईरान ट्रंप की हत्या की साज़िश कर रहा था। जानकारी के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप पर हमला करने वाले युवक से ईरान का कोई संबंध नहीं निकला।