Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चलती ट्रेन के सामने पटरियों पर टहल रहा था शख्स, लोको पायलट ने ट्रेन रोककर पीटा

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 27 July, 2024
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें चलती ट्रेन के सामने आराम से पटरियों पर टहल रहे एक शख्स को लोको पायलट ट्रेन रोककर पीटता नज़र आ रहा है। यह वीडियो 'X' पर @SteveInmanUIC नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "शख्स को उसके कर्मों का फल तुरंत मिल गया।"