Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्लेन तो एक ही पायलट उड़ा लेता है तो बगल में बैठा दूसरा पायलट क्या करता है?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 27 May, 2025
हवाई यात्रा के दौरान अक्सर विमान में पायलट (फ्लाइट कैप्टन) के साथ को-पायलट देखने को मिलता है। विमान को फ्लाइट कैप्टन उड़ाते हैं और को-पायलट सभी कंट्रोल्स की निगरानी, एटीसी से संपर्क व नेविगेशन की ज़िम्मेदारी संभालने जैसे काम करते हैं। मुख्य पायलट के साथ मेडिकल इमरजेंसी जैसे संभावित हालातों के मद्देनज़र भी विमान में को-पायलट को रखा जाता है।