बैंक में रखे एक्स्ट्रा पैसे से भी होगी कमाई, जियो पेमेंट्स बैंक ने लॉन्च किया नया फीचर
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ की सब्सिडियरी कंपनी जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने एक नया फीचर 'सेविंग्स प्रो' लॉन्च किया है। यह फीचर ग्राहकों को उनके अकाउंट में पड़े एक्स्ट्रा पैसे (सरप्लस फंड) पर 6.5% तक की सालाना रिटर्न कमाने का मौका देगा। इस स्कीम में खाते में बचा अतिरिक्त पैसा अपने-आप 'ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स' के 'ग्रोथ प्लान' में निवेश हो जाएगा।
read more at News18 हिंदी


