बिहार के शख्स को लंदन में Google से मिला ₹2 करोड़ का सालाना पैकेज
जमुई (बिहार) के एक कंप्यूटर इंजीनियर अभिषेक कुमार को गूगल के लंदन ऑफिस में ₹2 करोड़ का सालाना पैकेज मिला है। एनआईटी पटना से बीटेक कर चुके अभिषेक की अक्टूबर में कंपनी में जॉइनिंग होगी। उन्होंने कहा, "यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है और मैं बहुत उत्साहित हूं। गूगल में काम करना कई सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए एक सपना है।"
read more at ABP न्यूज़


