अगर किसान ने उत्पीड़न के कारण आत्महत्या की तो साहूकार-बैंकों पर दर्ज होगा केस: डिप्टी CM शिंदे
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चेतावनी दी है कि अगर साहूकार, माइक्रोफाइनेंस कंपनी या बैंक के उत्पीड़न से किसी किसान ने आत्महत्या की तो दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि संकट के इस दौर में किसानों संग खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता देगी। बकौल उप-मुख्यमंत्री, उनकी पार्टी ज़रूरतमंद किसानों की बेटियों की शादी का खर्च उठाएगी।
read more at Timesnowhindi


