दलीप ट्रॉफी में पहले दौर के मैच नहीं खेल सकेंगे सूर्यकुमार
मुंबई के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव दाहिने हाथ में लगी चोट के कारण 5 सितंबर से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के मैच नहीं खेल पाएंगे। सूर्यकुमार ने कोयंबटूर में तमिलनाडु के खिलाफ मुंबई के लिए बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट खेला था जहां वह चोटिल हो गए थे। वह चोट के कारण आखिरी दिन नहीं खेल सके थे।
read more at भाषा


