बांग्लादेश में हिंसा के कारण बंद हुए शैक्षिक संस्थान एक महीने बाद खोले गए
बांग्लादेश में हिंसा के कारण बंद किए गए विश्वविद्यालयों, माध्यमिक स्कूलों और कॉलेजों समेत सभी शिक्षण संस्थानों को खोल दिया गया है। दरअसल, बांग्लादेश में हिंसा के चलते 17 जुलाई को शिक्षण संस्थान अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। गौरतलब है, बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
read more at भाषा


