ठुकराया था अंडरवर्ल्ड पार्टी का न्योता, कहा था- पीटिए, बांधकर ले जाना है तो ले जाइए: आमिर
ऐक्टर आमिर खान ने बताया है, "एक बार मुझे अंडरवर्ल्ड पार्टी के लिए न्योता मिला था...लेकिन मैंने इनकार कर दिया था।" उन्होंने बताया, "अंडरवर्ल्ड के लोग मेरे शूट पर आए और कहा कि 'आपको आना होगा, जितने पैसे चाहिए देंगे काम भी करवा देंगे'...मैंने कहा 'आप ताकतवर हैं...मुझे पीटिए, हाथ-पैर बांधकर जहां ले जाना है ले जाइए...लेकिन मैं नहीं आऊंगा'।"
read more at हिन्दुस्तान


