Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली में किया गया अंतिम संस्कार

short by Monika sharma / on Saturday, 28 December, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई राजनेता पहुंचे। 2004-2014 तक दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हुआ था।