पति धोखा न दे इसलिए चीन में महिलाओं को सिखाए जा रहे उन्हें रिझाने के तरीके; हुई आलोचना
चीन में आयोजित एक कैंप में कथित तौर पर महिलाओं को पार्टनर-पतियों को रिझाने की कला सिखाई जा रही है ताकि वे उन्हें धोखा न दें। बकौल रिपोर्ट्स, कैंप में गईं अधिकांश महिलाएं 35-55 साल की थीं। आलोचना करते हुए एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा, "यह अनैतिक...कृत्य है जो...कमज़ोर और जीवन को लेकर चिंतित महिलाओं का फायदा उठाता है।"
read more at Hindustan Times


