Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को ₹1.91 करोड़ के बिजली चोरी के मामले में HC से मिली राहत

short by श्वेता यादव / on Saturday, 7 June, 2025
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा जारी किए गए ₹1.91 करोड़ के बकाया बिल पर रोक लगा दी है। बर्क के वकील के मुताबिक, बिजली विभाग पिछले 12 साल का जुर्माना वसूल रहा है जबकि वसूली 1 साल की होनी चाहिए। कोर्ट के मुताबिक, बर्क को 2 हफ्ते में ₹6 लाख जमा करने होंगे।