Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाकी हिंदू त्योहारों की तरह चंद्र पंचांग से क्यों तय नहीं होती मकर संक्रांति की तारीख?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 14 January 2026
अधिकतर हिंदू त्योहार चंद्र पंचांग पर आधारित होते हैं यानी चंद्रमा की कलाओं के अनुसार उनकी तिथि तय होती है इसलिए ग्रेगोरियन कैलेंडर में हर साल उनकी तारीख बदलती रहती है। मकर संक्रांति सौर पर्व है जो सूरज की गति पर आधारित है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और यह परिवर्तन निश्चित समय पर होता है।